ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News: मजदूरी पर गए माता-पिता, मासूम हो गया लापता… अगले दिन पुल के नीचे मिली 2 वर्षीय केशव की लाश

Korba News: कोरबा जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है. बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो साल के मासूम की लाश मिली है. मृतक की पहचान केशव के रूप में हुई, जो गुरुवार से लापता था. रामपुर बस्ती निवासी दिनेश कुमार और उसकी पत्नी लगातार बेटे की तलाश कर रहे थे, लेकिन आज सुबह मिली खबर से उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, केशव अपने माता-पिता के साथ मजदूरी के लिए लालघाट गया था.

CG Assembly Monsoon Session: 13 जुलाई से गूंजेगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों तक अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

बताया जा रहा है कि नाला पार करने के बाद परिवार डेंगूनाला के पास एक पेड़ के नीचे रुका था. इस दौरान पिता आगे निकल गए, जबकि मां पेड़ के नीचे बैठकर बच्चे को दूध पिला रही थी. इसी बीच मां की आंख लग गई और जब वह जागी तो मासूम वहां से गायब था. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

श्रेयस अय्यर के कप्तानी करियर की शुरुआत पर लगा ‘कलंक’, बने ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे एक बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान केशव के रूप में की. घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि मां के सो जाने के दौरान मासूम खेलते-खेलते नाले में चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026