ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

कोरबा में बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

कोरबा : शहर के घंटाघर कवि भवन के पास बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की थी। खंभे के ठीक नीचे एक कार खड़ी थी, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते हटाकर आग की चपेट में आने से बचा लिया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। हालांकि, बिजली विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

Home Loan @ 7.45%

CG में बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में SDM की कार घर में घुसी, ADM समेत 4 घायल

इस बीच, स्थानीय निवासियों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद भी इलाके में बिजली की सप्लाई बंद रही और पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। गर्मी के मौसम में घंटों बिजली गुल रहने से रहवासी खासे परेशान रहे। जब कुछ लोग बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि रात में उनकी ड्यूटी नहीं होती।

आबकारी टीम पर दबंगों का हमला, कार्रवाई के दौरान आरक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी

मोबाइल पर घटना का वीडियो दिखाने के बाद ही उन्होंने मौके पर पहुंचने की बात कही। इस जवाब से लोगों में भारी गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय रहवासियों ने बिजली विभाग की इस लापरवाही को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि यदि विभाग के कर्मचारी समय पर पहुंच जाते, तो आग पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकता था और लोगों को घंटों अंधेरे में नहीं रहना पड़ता। उन्होंने मांग की है कि विभाग रात की आपातकालीन ड्यूटी की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। बिजली विभाग के अधिकारियों से इस लापरवाही पर जवाब मांगा गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026