Swine Flu Cases in CG: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण, दो दिन में मिले 85 नए मरीज, एक्टिव केस 122

Swine Flu Cases in CG: राजधानी समेत प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पिछले दो दिन में रायपुर में 38 व प्रदेश में 85 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात ये है कि पिछले 8 माह में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 122 पहुंच गई है।होम आईसोलेशन में 32 व अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 90 है। डॉक्टरों के अनुसार स्वाइन फ्लू से रिस्क तो है, अगर समय पर इलाज नहीं हुआ तो। डायबिटीज व कैंसर के मरीजों के लिए काफी रिस्क है।
Philippines Ferry Fire: टूरिस्ट डेस्टिनेशन के पास फेरी में आग, 5 की मौत; 80 से ज्यादा लोग लापता
ऐसे लोग मॉस्क लगाकर बाहर जाएं। जरूरत पड़ने पर ही अस्पताल जाएं। बीमार हो तो जांच जरूर करवाएं। आंबेडकर व निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा है। वायरल फीवर के अलावा खांसी, सर्दी व सांस लेने में तकलीफ के मरीजों को एक बार जांच जरूर करवानी चाहिए। आने वाले दिनों में बीमारों की संख्या कम होने की संभावना है। जब मौसम खुल जाएगा। फिलहाल आइसाेलेटेड वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात यह है कि पिछले आठ महीनों में स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने पर मरीज जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार बुजुर्गों के साथ-साथ डायबिटीज, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और बाहर निकलते समय मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है।






