ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

सेवा ही संकल्प, जनसेवा ही हमारा ध्येय – प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा बनेगा जन-आंदोलन : धरम लाल कौशिक

*बिल्हा एवं बरतोरी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर बनाई कार्ययोजना*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी, आज बिल्हा अंतर्गत गुरुनानक भवन में आगामी 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर बिल्हा एवं बरतोरी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए।कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री कौशिक जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत उदाहरण है। उनके जन्मदिवस को हम सभी कार्यकर्ता सेवा पर्व के रूप में मनाते हैं। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति हमारे संकल्प को दोहराने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान को हमें जन-जन तक पहुँचाना है। इस दौरान मंडल स्तर पर विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण, स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरण तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता जैसे कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।

श्री कौशिक ने संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ स्तर पर टोली बनाकर कार्ययोजना तैयार करें और सेवा गतिविधियों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा है और हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री कौशिक जी ने अंत में विशेष अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर बिल्हा विधानसभा सहित क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता, समर्थक एवं आम नागरिक अपने-अपने घरों में शाम को एक-एक दीया अवश्य जलाएं और राष्ट्र की समृद्धि, खुशहाली एवं प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करें। एक दीया सेवा के संकल्प के नाम।

इस अवसर पर बिल्हा एवं बरतोरी मंडल के अध्यक्षगण, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा संकल्प अभियान को ऐतिहासिक और व्यापक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026