Chhattisgarhछत्तीसगढ

‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत, 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

रायपुर : साय सरकार अब ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान चलाने का निर्णय लिया है, सीएम साय ने इसके बारे में बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार केवल अधोसंरचना नहीं, बल्कि हर परिवार तक शासन की योजनाओं की प्रभावी पहुँच है। इसी सोच के साथ हम ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान प्रारंभ कर रहे हैं।

Baloda Bazar Violence Updates : बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के अभिसरण और जवाबदेह कार्यप्रणाली के माध्यम से हम सेवा प्रदाय की एक नई व्यवस्था स्थापित कर रहे हैं।

CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

जब शासन की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, तभी सच्चे अर्थों में सुघ्घर छत्तीसगढ़ और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा। हमारा लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक सुशासन की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करते हुए विकास और समृद्धि की नई संभावनाओं का विस्तार करना है।

Image

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026