Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News: AK-47 लेकर नक्सल मोर्चे पर डटने वाली महिला कमांडो ने किया गरबा-डांडिया, शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा

सुकमा : नक्सल मोर्चे पर हाथों में AK-47 लेकर दुश्मनों का सामना करने वाली महिला कमांडो जब गरबा-डांडिया की धुन पर थिरकीं, तो पुलिस लाइन का माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। कर्तव्य के मोर्चे पर बहादुरी दिखाने वाली इन महिला जवानों ने गरबा-डांडिया में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का अलग रंग दिखाया। आयोजन में पुलिस परिवारों और शहीद परिवारों की महिलाओं व बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Flydubai Flight Incident: कैप्टन स्मित मच्छार ने बताया फ्लाइट का सबसे डरावना पल, को-पायलट हम्मामी के व्यवहार पर भी किया खुलासा

पुलिस लाइन में पहली बार हुआ गरबा-डांडिया आयोजन

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर की पहल पर पहली बार एक दिवसीय गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नक्सल मोर्चे पर लंबे समय तक तैनात रही महिला कमांडो और दुर्गा फाइटर की महिला जवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

आयोजन में पुलिस परिवारों की महिलाओं और बच्चों के साथ शहीद परिवारों की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। महिला जवानों ने गरबा-डांडिया की धुन पर शानदार प्रस्तुतियां दीं और उत्सव का आनंद लिया।

वर्दी की जिम्मेदारियों के बीच उत्सव का माहौल

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाली महिला जवानों के लिए यह कार्यक्रम रोजमर्रा की ड्यूटी से अलग उत्सव में शामिल होने का अवसर बना। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा-डांडिया किया। कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

दुर्गा पूजा के दौरान 6 शहरों में बड़े हादसे, कोलकाता से यूपी तक 43 लोगों की मौत; कई घायल

वरिष्ठ अधिकारी परिवारों के साथ हुए शामिल

महिला प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह, कलेक्टर अमित कुमार, एसपी मयंक गुर्जर, एएसपी रोहित शाह, एएसपी मनोज तिर्की, एसडीओ वन विभाग परख सारडा और रक्षित केंद्र अधिकारी रवि उपाध्याय अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे।

अधिकारियों की मौजूदगी से आयोजन में उत्साह बढ़ा। इस पहल ने पुलिस परिवारों और शहीद परिवारों को एक साथ आने का अवसर दिया। साथ ही, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी निभाने वाली महिला जवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने और त्योहार की खुशियां साझा करने का मौका मिला।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026