ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALअपराधभारत

Sonam Raghuvanshi Surrender : राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया कदम

Sonam Raghuvanshi Surrender : इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हत्या की आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने सरेंडर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोनम ने मेघालय की एक अधीनस्थ कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया। आपको बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में कर दी गई थी। वह शादी के बाद सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गया था। आरोप है कि सोनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी थी।

Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी थी जमानत

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बीते 23 जुलाई को दिए एक फैसले में सोनम की जमानत रद्द कर दी थी और उसे सरेंडर करने को कहा था। सोनम को सरेंडर करने के लिए 3 हफ्ते का समय दिया गया था। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के SP विवेक सियेम ने इस बारे में जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोनम को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले मेघालय हाई कोर्ट ने बीते 29 जून को सोनम रघुवंशी को जमानत देने के अधीनस्थ अदालत के आदेश को बरकरार रखा था। कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने सोनम की जमानत को रद्द कर दिया और मेघालय सरकार की याचिका स्वीकार कर ली। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि अगर केस की सुनवाई आगे नहीं बढ़ती और 6 महीने के भीतर पूरी नहीं होती है तो सोनम नई जमानत याचिका दायर कर सकती है।

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, जानें परीक्षा की तारीख और पूरी डिटेल

क्या है पूरा केस?

जानकारी के लिए बता दें कि सोनम रघुवंशी को जून 2025 में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय गए थे। हालांकि, राज्य के सोहरा क्षेत्र में दोनों लापता हो गए थे। इसके बाद मेघालय पुलिस ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया था। इसके कुछ दिनों बाद राजा के शव को एक गहरी खाई से बरामद किया गया। पुलिस का आरोप है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर साजिश रची और भाड़े के हत्यारों की मदद से हनीमून के दौरान राजा की हत्या कर दी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026