AAj Tak Ki khabarCrimeIndia News UpdateNationalTaza Khabarदेश

स्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आलीशान मॉल में इस जगह से होती थी लड़कियों की सप्लाई

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है। ये पूरा धंधा नागपुर के आलीशान मॉल में चल रहा था। शहर पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने नागपुर के एक मॉल में छापा मारा, जहां स्पा की आड़ में देह व्यापार चल रहा था।




कहां मारा छापा?

पुलिस ने शहर के जरीपटका इलाके में स्थित जिंजर मॉल के रिलैक्स स्पा में छापा मारा था और स्पा की आड़ में देह व्यापार करवा रहे कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया। जिसमें नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की लड़कियां शामिल थीं।

नागपुर पुलिस की सामाजिक सुरक्षा विभाग की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कविता ईसारकर ने बताया कि इस पॉश मॉल के अंदर एक स्पा में देह व्यापार चल रहा था। जाल बिछाकर पुलिस ने छापा मारा, जहां नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से लड़कियों को बुलाकर जबरन पैसे का लालच देकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

स्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आलीशान मॉल में इस जगह से होती थी लड़कियों की सप्लाई

इन लड़कियों को 2 महीने के लिए बुलाया जाता था और इस जिस्फरोशी के धंधे में धकेला जाता था। इनके लिए बाकायदा स्पा के ऊपर रूम भी बनाए गए थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में स्पा के मालिक फिरोज भाटी, नासिर भाटी और मैनेजर रक्षा शुक्ला को गिरफ्तार किया है।

PRITI SINGH

Editor and Author with 5 Years Experience in INN24 News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button