Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर PM मोदी की शुभकामनाएं, बोले- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई राह पर बढ़ रहा प्रदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद की जड़ों को खत्म करते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के प्रतिभाशाली और मेहनती लोगों की भागीदारी से छत्तीसगढ़ देश की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर मंडराया साइक्लोन का खतरा, 3-4 नवंबर को भारी बारिश के आसार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और अनूठी लोक परंपराओं की सराहना की। साथ ही राज्य की पुरातात्विक धरोहरों को प्रदेश की विशेष पहचान बताया।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति से समृद्ध वातावरण में एक अलग ही अपनापन है, जो हर किसी को आकर्षित करता है। उन्होंने कामना की कि स्थापना दिवस का यह विशेष अवसर प्रदेश के सभी निवासियों के लिए सुखद और कल्याणकारी साबित हो।

राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने भी दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा, जनजातीय विरासत और विविध लोक संस्कृति से समृद्ध छत्तीसगढ़ की अपनी अलग पहचान है। यहां के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों ने देश की प्रगति में अहम योगदान दिया है।

उन्होंने कामना की कि छत्तीसगढ़ विकास, समृद्धि और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करे और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, अनूठी कला और गौरवशाली विरासत को देश की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने मां दंतेश्वरी से प्रार्थना की कि प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए शांति, विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे।

एलन मस्क का बड़ा ऐलान: अब बिना बोले और बिना हाथ हिलाए सिर्फ सोचकर कर सकेंगे बात, दृष्टिहीनों को भी मिलेगी नई रोशनी

सीएम विष्णुदेव साय ने बताई 26 वर्षों की गौरवशाली यात्रा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 26 वर्षों की यात्रा करोड़ों लोगों के सपनों, संघर्षों और संकल्पों की गौरवशाली गाथा है।

सीएम साय ने अपने संदेश में कहा कि आज प्रदेश शांति, सुशासन और विकास के नए अध्याय लिख रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से राज्य समृद्धि, आत्मनिर्भरता और विकसित भविष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026