Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर मंडराया साइक्लोन का खतरा, 3-4 नवंबर को भारी बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तेजी से चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के भीतर इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने की प्रबल संभावना है। अनुमान है कि यह 2 नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंच सकता है। इस मौसमी सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

एलन मस्क का बड़ा ऐलान: अब बिना बोले और बिना हाथ हिलाए सिर्फ सोचकर कर सकेंगे बात, दृष्टिहीनों को भी मिलेगी नई रोशनी

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 2 से 3 नवंबर के बीच छत्तीसगढ़ में काफी व्यापक से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 3 और 4 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। लगातार बदलते मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

दरअसल, इससे पहले 28 और 29 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से हुई बारिश ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया था। खेतों में पानी भरने और लगातार बारिश के कारण किसानों को काफी परेशानी हुई। अब एक बार फिर बारिश की आशंका से फसल को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने 2 नवंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

इसके अलावा 3 और 4 नवंबर को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अगले दो दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। इससे प्रदेश के तापमान और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

हंसते, छींकते या खांसते ही होने लगता है तेज सिरदर्द? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

जशपुर के मनोरा में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हुई। इस दौरान जशपुर जिले के मनोरा में सबसे अधिक 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रमुख स्थानों पर दर्ज बारिश (सेंटीमीटर में):

  • मनोरा (जशपुर) – 7
  • कुनकुरी (जशपुर) – 5
  • कुसमी (बलरामपुर) – 5
  • बगीचा (जशपुर) – 4
  • तपकरा और सन्ना (जशपुर) – 3-3
  • कांसाबेल (जशपुर) – 3
  • सामरी (बलरामपुर) – 2
  • लैलूंगा (रायगढ़) – 2
  • पत्थलगांव (जशपुर) – 2
  • चांदो (बलरामपुर) – 2
  • जशपुरनगर – 2

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में 1 नवंबर को मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026