सरकारी योजना

PM Fasal Bima Yojana 2024: इस योजना के तहत किसानों के फसल नुकसान की भरपाई करने सरकार देगी इतने हजार रूपये जाने योजना की जानकरी

PM Fasal Bima Yojana 2024: इस योजना के तहत किसानों के फसल नुकसान की भरपाई करने सरकार देगी इतने हजार रूपये जाने योजना की जानकरी आज के समय में किसानों को फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई करना मुश्किल हो जाता है। बदलते मौसम का प्रभाव तथा कई फसली रोगों के कारण फसल बर्बाद हो जाती है और किसानों को एक बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन अब किसान फसलों में होने वाले इस नुकसान पर सरकार से बीमा कवर और वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को शुरू किया है।

 


आगे आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी। वर्ष 2016 में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसानों को उनकी फसल खराब होने की स्थिति में आर्थिक सहायता देने वाली एक योजना है।

PM Fasal Bima Yojana 2024: इस योजना के तहत किसानों के फसल नुकसान की भरपाई करने सरकार देगी इतने हजार रूपये जाने योजना की जानकरी 

Ladli Behna Yojana 2024: लाडली बहनों के लिए बड़ी खबर, यहाँ जाने 1250 की जगह मिलेंगे 15वीं किस्त में इतने हजार रूपये

इस योजना के माध्यम से यदि कोई किसान अपनी फसल का बीमा कराता है तो उसे कुल प्रीमियम का अधिकतम 2% देना होगा। जबकि शेष प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा। इसके बाद यदि प्राकृतिक आपदाओं, कीटों या रोगों से फसल का नुकसान होता है तो किसानों को बीमा की पूरी राशि दे दी जाती है।

PM Fasal Bima Yojana 2024: योजना क्या है?

आज के समय में खेती को सही ढंग से करना एक चुनौती पूर्ण काम है। क्योंकि जहां एक तरफ मौसम संबंधी अनिश्चितता रहती है। वहीं दूसरी तरफ नई किस्म की बीमारियों ने फसलों को बर्बाद कर रखा है। इस कारण से किसान जितना पैसा खेती में खर्च करते हैं उतना उनको मिल भी नहीं पता। इन्हीं सब समस्याओं का समाधान करने के लिए PM Fasal Bima Yojana को लाया गया। जिसमें किसान अपनी रबी,खरीफ तथा अन्य बागवानी फसलों का बीमा बहुत ही कम प्रीमियम पर कर सकता है।

PM Fasal Bima Yojana 2024: के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना में सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की कोई सीमा नहीं है, भले ही सरकार को 90% प्रीमियम का भुगतान करना पड़े।
  • किसानों को खरीफ की सभी फसलों के लिए मात्र 2% रबी की फसलों के लिए 1.5% तथा बागवानी फसलों के लिए 5% का प्रीमियम देना होगा।
  • सरकार ने इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी जारी किया है, जो किसी भी घटना के होने के 72 घंटे के भीतर फसल के नुकसान की रिपोर्टिंग करेगा।
  • फसल में होने वाले नुकसान का आकलन सैटलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग तकनीकी, ड्रोन तथा AI के माध्यम से किया जाएगा।
  • यह योजना फसल की बुवाई से लेकर फसल की कटाई तक होने वाले नुकसान पर आर्थिक सहायता देती है।
  • फसल काटने के बाद अधिकतम 14 दिनों तक कवरेज उपलब्ध रहता है।
  • यह सभी प्राकृतिक आपदाओं,फसली रोग, कीट आदि से सुरक्षा प्रदान करती है।

PM Fasal Bima Yojana 2024: के लिए पात्रता

  • कोई भी भारतीय किसान इस योजना के लिए पात्र होगा।
  • जिस भूमि का बीमा कराया जाता है,किसान को उस भूमि का मालिक या बटाईदार होना चाहिए।
  • किसान के पास अपनी जमीन का कोई प्रमाण पत्र या किराएदारी समझौते का प्रमाण होना आवश्यक है।
  • जिन किसानों को अन्य किसी योजना के माध्यम से फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला होगा वही इसमें आवेदन कर सकेंगे।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

PM Fasal Bima Yojana 2024 आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • भूमिका खसरा नंबर
  • बटाईदार की स्थिति में समझौते की फोटोकॉपी
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Fasal Bima Yojana 2024 में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले पीएम फसल बीमा योजना के ऑफिशल पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर Farmer Corner नाम से एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर CLICK कर दें।
  • अब आपको Login for Farmer या Guest Farmerपर CLICK करके आगे बढ़ाना है।यदि आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो Guest Farmer पर CLICKकरें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म आ जाएगा, जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जानकारी, पता, आदि विवरण दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करके नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और Create Userपर CLICK कर दें।
  • इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा यहां से आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • अब दोबारा से Farmer Corner पर CLICK करके Login for Farmer पर CLICK कर दें।
  • यहां आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड को दर्ज करना है तथा Request for OTPपर CLICK करना है।
  • OTP वेरिफिकेशन के पश्चात आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
  • अब इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें।
  • अंत में सबमिट बटन पर CLICK कर दें।

Lakhpati Didi Yojana 2024: महिलाओं को मिलेंगे इस योजना के तहत 5 लाख रुपये, जानिए आवेदन की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *