Jharkhand

अब हर घर की बेटी होगी आत्मनिर्भर इस दिशा मे किया जा रहा है कार्य – डा0शालिनी डोंगरे

बोकारो/बेरमो : बोकारो जिला के विभिन्न क्षेत्रों में दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास के कार्यक्रम के तहत प्रवासी दीदी डा0शालिनी डोंगरे बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के विवाह मंडप में स्वयं सहायता समूह की दीदीयों से मुलाकात की और स्वंय सहायता समूह की दीदीयों सहित अन्तिम पायदान तक जीवन बसर कर रही महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर बनें और आत्मनिर्भरता हासिल करने में क्या कुछ दिक्कत आ रही है उन सभी बिंदुओं पर चर्चा करने पहुंची थी जंहा स्वयं सहायता समूह की दीदीयों से मुलाकात की ओर भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिला की अध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी भी इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद थी जंहा सर्व प्रथम स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने संयुक्त रूप से प्रवासी दीदी डा0शालिनी डोंगरे का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट देकर किया। उसके उपरांत एक कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आत्मनिर्भरता हासिल करने की राह में आ रही मुश्किलें पर चर्चा किया साथ ही यह भी कहा कि अपने अलावे आसपास की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने की राह में कैसे आगे बढ़ाए इस अहम बिंदु पर चिंतन व मंथन किया गया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कई गुरु मंत्र भी दी।ताकि महिलाएं सफलतापूर्वक अपने राह में आगे बढ़ सके। वंही इस दौरान सम्बोधित करते हुए डॉ शालिनी डोंगरे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को मान बढ़े तथा सम्मान मिले और महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर बनें इस उद्देश्य को लेकर सदैव कार्य किए हैं । आगे उन्होंने महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी साथ ही साथ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की भी जानकारी दी और महिलाओं को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए इस अहम बिंदु पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गुरु मंत्र भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *