Navratri 2023 Ashtami Date: नवरात्रि की अष्टमी की पूजा कब? जानें सही तिथि, मुहूर्त और मां महागौरी का मंत्र

15 अक्टूबर 2023, रविवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। देवी भक्तों को नवरात्रि का बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। देशभर में पूरे नौ दिनों तक नवरात्रि की धूम रहती है। घरों से लेकर देवी मंदिरों तक में माता रानी के जयकारों की गूंज सुनाई देती है। मां शेरावली को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण पूरे नौ दिनों तक मां की भक्ति में लीन रहते हैं। इस बार नवरात्रि का समापन 24 अक्टूबर को होगा। नवरात्रि की पूजा में अष्टमी और नवमी का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी दिन से कन्या भोजन भी शुरू होता है। वहीं बहुत से लोग अष्टमी का व्रत भी रखते हैं, जिसका पारण नवमी को किया जाता है। तो चलिए आइए जानते हैं कि इस साल नवरात्रि का महाष्टमी व्रत किस दिन पड़ रहा है और इस दिन का क्या है महत्व।

Home Loan @ 7.45%

नवरात्रि 2023 महाअष्टमी पूजा की तिथि

इस बार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी की पूजा 22 अक्टूबर 2023 को की जाएगी। महा अष्टमी नवरात्रि के आठवें दिन आता है। इस दिन महागौरी की पूजा-अर्चना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, अष्टमी के दिन माता गौरी की उपासना करने से निसंतान दंपतियों को गुणवान और स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है। जिन महिलाओं को गोद सुनी है वो महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन जरूर करें।

नवरात्रि 2023 अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त 

  • अश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि आरंभ- 21 अक्टूबर 2023 को रात 9 बजकर 53 मिनट से
  • अश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि समाप्त- 22 अक्टूबर 2023 को रात 7 बजकर 58 तक
  • नवरात्रि 2023 महा अष्टमी तिथि- 22 अक्टूबर 2023

नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि में कन्याओं को भोजन कराना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। दरअसल, छोटी-छोटी बच्चियों को देवी मां का रूप माना जाता है, इसलिए नवरात्र में कन्या पूजा जरूर करना चाहिए। नवरात्रि के अष्टमी और नवमी दोनों दिन कन्या पूजा किया जा सकता है। कन्या पूजन के लिए 10 साल तक की बच्चियों को आमंत्रित करना चाहिए। कन्या पूजा से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।

महागौरी मां के इन मंत्रों का जाप करें

  • या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
  • सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *