Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

CG Weather: छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है। बारिश का मौसम समाप्त होने के साथ ही प्रदेश में बादलों की गतिविधियां भी धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में हिरासत में, साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 13 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में तेज धूप के बावजूद तापमान में बदलाव के चलते पिछले दिनों की तुलना में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मानसून की विदाई के बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में स्थानीय मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक भी इस तरह की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

मौसम में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में ठंडक बढ़ने और मौसम में स्पष्ट बदलाव आने के लिए वातावरण में नमी की मात्रा कम होने के साथ हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी होने का इंतजार करना होगा। इन परिस्थितियों के बनने के बाद तापमान और मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Online Fraud Alert: नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

प्रदेश में अभी भी सक्रिय हैं ये मौसमी सिस्टम

वर्तमान में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तरी ओडिशा, झारखंड और दक्षिण-पश्चिम बिहार होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश जैसी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026