रायपुर सेंट्रल जेल में बड़ा बवाल: महिला बंदी ने की आत्महत्या की कोशिश, जांच शुरू

रायपुर : राजधानी की सेंट्रल जेल में महिला बंदी द्वारा आत्महत्या की कोशिश की खबर सामने आने के बाद जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला कैदी आशिमा राव के हाथ की नस काटने की घटना ने जेल सुरक्षा और अंदरूनी व्यवस्थाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला प्रकोष्ठ में बंद कैदी ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के बीच आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराया, जहां प्राथमिक इलाज के दौरान उसके हाथ में टांके लगाए गए।
CG News – बंद मकान में लगी आग ने मचाई तबाही, 9 घर चपेट में; लोगों ने भागकर बचाई जान
घटना कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन मामला सामने आने के बाद परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है। परिवार ने जेल के भीतर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि तलाशी और चेकिंग के दौरान महिला बंदी के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गई। परिवार ने दावा किया है कि बंदी ने चिट्ठी के जरिए जेल के भीतर हो रही प्रताड़ना की जानकारी भी दी थी। इसी के बाद परिजन जेल पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
तेलंगाना में बड़ा नक्सल सरेंडर: 47 माओवादियों ने डाली हथियार, DVC खत्म होने के कगार पर
इधर जेल प्रशासन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि बंदी सुरक्षित है और स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों के मुताबिक नियमों के तहत कार्रवाई की गई थी और घटना को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित महिला पिछले करीब छह महीने से एक आपराधिक मामले में जेल में बंद है। अब इस पूरे प्रकरण में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आत्महत्या प्रयास के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।






