CG News – बंद मकान में लगी आग ने मचाई तबाही, 9 घर चपेट में; लोगों ने भागकर बचाई जान

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है. इस बीच मस्तूरी में भीषण आग का कहर देखने को मिला है. जोंधरा चौक के पास स्थित आरा मिल के पीछे बंद मकान में लगी आग ने आसपास के 9 घरों को भी चपेट में ले लिया. घटना से रिहायशी इलाकों में अग्नि सुरक्षा पर फिर सवाल उठ रहे हैं.
तेलंगाना में बड़ा नक्सल सरेंडर: 47 माओवादियों ने डाली हथियार, DVC खत्म होने के कगार पर
जानकारी के मुताबिक, आरा मिल के पीछे बसे घरों में देर रात आग लग गई. घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. वहीं शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है. गनीमत रही कि घरों से लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई ली.
कोरबा में ज्वेलरी चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार…
बताया जा रहा है कि कच्ची और लकड़ी की छतों के माध्यम से आग तेजी से फैली. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत, अफरा-तफरी का माहौल है. सूचना के बाद मस्तूरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं प्रशासन नुकसान के आकलन करेगा.






