ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब ATM मशीन से मिलेगा PDS चावल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने जा रही है। प्रदेश सरकार हितग्राहियों को अधिक सुविधा देने के लिए ग्रेन एटीएम (Grain ATM) सेंटर शुरू करने की तैयारी में है। इन मशीनों से बैंक एटीएम की तरह नकदी नहीं, बल्कि पीडीएस का चावल मिलेगा। हितग्राही दिन हो या रात, 24 घंटे किसी भी समय एटीएम सेंटर पहुंचकर अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य उचित मूल्य की दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना, समय की बचत करना और राशन वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना है।

चाम्पा ब्लॉक के अंतर्गत 3नो मंडल कमेटी की मासिक बैठक हुई संम्पन्न

खाद्य विभाग ने इस योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करने का फैसला लिया है। पहले चरण में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में एक-एक ग्रेन एटीएम सेंटर स्थापित किया जाएगा। रायपुर में ग्रेन एटीएम के लिए स्थान भी तय कर लिया गया है। रावांभाठा क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पीछे स्थित सरकारी भवन में पहला ग्रेन एटीएम सेंटर बनाया जाएगा। खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

बैंक ATM की तरह 24 घंटे मिलेगी सुविधा

ग्रेन एटीएम सेंटर बैंक एटीएम की तर्ज पर 24×7 खुले रहेंगे। हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय सेंटर पहुंचकर राशन प्राप्त कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया में करीब 30 से 50 सेकंड का समय लगेगा। सेंटर की सुरक्षा के लिए वहां सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहेगा।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल पर 10 विभिन्न विकास कार्यों हेतु सीएसआर मद से 2.27 करोड़ की मिली स्वीकृति

ऐसे निकलेगा ATM से चावल

  • ग्रेन एटीएम से राशन प्राप्त करने की प्रक्रिया काफी सरल होगी।
  • सबसे पहले हितग्राही मशीन में अपने राशन कार्ड का आईडी नंबर दर्ज करेगा।
  • इसके बाद फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) से पहचान सत्यापित होगी।
  • सत्यापन पूरा होते ही कार्ड में दर्ज पात्र सदस्यों की संख्या के अनुसार निर्धारित मात्रा में पीडीएस चावल मशीन से स्वतः निकल जाएगा।
  • हितग्राही अपने साथ लाए थैले या बोरे में चावल लेकर जा सकेंगे।
  • यह प्रक्रिया वर्तमान में उचित मूल्य की दुकानों पर इस्तेमाल होने वाली ई-पॉस मशीन जैसी ही होगी, लेकिन इसमें लाभार्थी स्वयं मशीन संचालित करेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026