Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News : बोरई में थाना प्रभारी पर बड़ा आरोप, वायरल वीडियो में व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिखे, जांच के आदेश जारी

धमतरी : 1 मई 2026 को बोरई से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें थाना प्रभारी बोरई द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है। उक्त घटना को पर्याप्त गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीएसपी स्तर के राजपत्रित अधिकारी से जांच आदेशित की गई है। उक्त प्रकरण में प्रारंभिक तौर पर सामने आ रहा है कि जिले में अवैध तस्करी विशेषतौर से गांजे का परिवहन रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर नाका चेकिंग सक्रिय की गई है जिसके अंतर्गत बोरई थाना क्षेत्र में भी नाकेबंदी कर उड़ीसा से आने वाले ऐसे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, जो गांजा तस्करी में संलिप्त हो सकते हैं। इसी दौरान संबंधित व्यक्ति के वाहन को पुलिस के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, किंतु उसने नाके पर वाहन न रोकते हुए वाहन को तेजी से आगे बढ़ा दिया गया, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा उसका पीछा किया गया।

Home Loan @ 7.45%

मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी, जनता के हित में चेम्बर को साथ आने सभापति की अपील

आगे, पीछा करके बाजार क्षेत्र में वाहन रुकवाने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना प्रभारी को उकसाते हुए न केवल अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया बल्कि शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न किए जाने की बात प्रकाश में आ रही हैं। साथ ही यह भी पाया गया है कि व्यापारी द्वारा घटना का एक वीडियो वायरल किया गया है, जो खुद को कार्यवाही से बचाने के लिए किया जाना दिखाई दे रहा है l वीडियो का यह भाग घटना के एक हिस्से तक सीमित है तथा संपूर्ण घटनाक्रम प्रदर्शित नहीं करता।

बाइकर्स गैंग का बढ़ता आतंक: टिकरापारा और पुरानी बस्ती में झपटमारी की तीन वारदातें

पुलिस कार्यवाही

मामले में विस्तृत जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026