Chhattisgarhछत्तीसगढ

इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई

पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सतीश सोनी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हिंदू जागरण में जिला प्रशासन संपर्क प्रमुख के पद पर कार्यरत है कि आज दिनांक 11.6.2026 के सुबह करीबन 9:00 बजे ग्राम उदय बंद निवासी अवनीश साहू से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम उदय बंद के गुड़ीपारा के पास रहने वाला बद्री नाथ अपने घर में बाहर से ईसाई समाज के पास्टर एवं अन्य लोगों को बुलाकर चंगाई सभा का आयोजन कर रहा है जिसमें आसपास के लोगों को अपने घर में बुलाकर बीमारी का इलाज करने के बहाना बनाकर तथा चमत्कारी पानी पिलाकर बाइबल तथा धार्मिक पुस्तक वितरण कर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा है तथा हिंदू देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं की लिखित शिकायत पर आरोपी गणों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अप क्र 439/26 धारा – 299, 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में तत्काल एक टीम तैयार कर ग्राम उदय बंद की ओर रवाना किया गया जो आरोपी घर में चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था जिसमें पास्टर रथराम महिलांगे के द्वारा ईसाई धर्म से संबंधित बाइबल एवं धार्मिक पुस्तकों को वितरण हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी किया जा रहा था मौके पर से मकान मालिक बद्रीनाथ तथा पास्टर रथराम महिलांगे को पकड़ा गया पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों के द्वारा आसपास के लोगों को बुलाकर उनकी बीमारी का इलाज करने के बहाने ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करना तथा हिंदू देवी देवताओं को अभद्र तथा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया मौके से ईसाई धर्म से संबंधित दस्तावेज जप्त किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा , उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रधान आरक्षक भीम कुमार श्रीवास, शंकर राजपूत, विनोद राठौर,महिला आरक्षक रेखा यादव का विशेष योगदान रहा

नाम आरोपी

1- बद्रीनाथ बरेठ पिता हरिराम बरेठ उम्र 40 वर्ष निवासी गुड़ीपारा ग्राम उदय बंद जांजगीर
2- रथराम महिलांगे पिता शोभाराम महिलांगे उम्र 38 वर्ष निवासी मूलमुला

👉 जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026