ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba Crime News: खेत में रोपा लगाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, गुस्से में पति ने पत्नी की कर दी हत्या

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का मामला सामने आया है, यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया। बताया जा रहा है कि बांगो थाना क्षेत्र में खेत में रोपा लगाने के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी को मार डाला। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ठाड़पखना निवासी गंगोत्री बाई मंझवार (35) शनिवार को अपने पति जगमोहन मंझवार के साथ खेत में रोपा लगाने गई थी। इस दौरान पति-पत्नी ने शराब पी। दोपहर जब परिवार के अन्य लोग खेत से लौट गए। इसके बाद खेत में गंगोत्री और जगमोहन मौजूद थे। कुछ देर बाद गंगोत्री और जगमोहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। महिला के चेहरे, सिर और माथे पर चोट के निशान मिले है।

औद्योगिक राजधानी कोरबा में बुनियादी ढांचे का कायाकल्प: सर्वमंगला-कुसमुंडा फोरलेन पर बदली विकास की तस्वीर, स्ट्रीट लाइट और पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान शुरू

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी जगमोहन मंझवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। उन्होंने जगमोहन के एक अन्य महिला से अवैध संबंधों को भी विवाद की वजह बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर वन अधिकारियों का तबादला, 24 IFS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026