ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

कथित चंगाई सभा को लेकर बवाल! हिंदू जागरण मंच ने जताया विरोध, धर्म परिवर्तन के आरोप से गरमाया मामला

धमतरी: शहर के वंदना विहार कॉलोनी में एक घर में कथित रूप से चल रही प्रार्थना सभा को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और सभा के जरिए धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि वंदना विहार कॉलोनी में लक्ष्मण सिंह के घर पर प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

CG News: शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई

मंच के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां कथित तौर पर चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी। संगठन ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को काम दिलाने के नाम पर बुलाया जाता है और बाद में उन्हें इस तरह की सभाओं में शामिल किया जाता है। हिंदू जागरण मंच ने आरोप लगाया कि सभा में शामिल लोगों को बहला-फुसलाकर और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संगठन ने यह भी दावा किया कि इस तरह की गतिविधियों के लिए बाहर से फंडिंग आने की बात सामने आ रही है।

Vice President CG Visit: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

हालांकि, संगठन की ओर से लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इन आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हिंदू जागरण मंच ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि जिले में चल रही कथित अवैध प्रार्थना सभाओं की भी जांच की जानी चाहिए। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सभा के आयोजन में किसी कानून का उल्लंघन हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई करने की बात कही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026