खेती-किसानी

Kisan Mela News 2024: किसानो के लिए उन्नत किस्मों के बीज खरीदने से लेकर कृषि यंत्र खरीदने के लिए लगा किसान मेला, जाने जानकारी

Kisan Mela News 2024: किसानो के लिए उन्नत किस्मों के बीज खरीदने से लेकर कृषि यंत्र खरीदने के लिए लगा किसान मेला, जाने जानकारी

Kisan Mela News 2024: किसानो के लिए उन्नत किस्मों के बीज खरीदने से लेकर कृषि यंत्र खरीदने के लिए लगा किसान मेला, जाने जानकारी। देश में किसानों को कृषि की नई तकनीकों से अवगत कराने के साथ ही उन्नत बीज, कृषि यंत्र, मिट्टी एवं पानी की जाँच आदि के लिए कृषि मेले का आयोजन किया जाता है।



इस क्रम में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय HAU द्वारा 16 एवं 17 सितंबर 2024 के दौरान दो दिवसीय कृषि मेला (रबी) का आयोजन किया जा रहा है। मेले के पहले दिन 22 हजार से अधिक किसानों ने शिरकत की।

Kisan Mela News 2024: किसानो के लिए उन्नत किस्मों के बीज खरीदने से लेकर कृषि यंत्र खरीदने के लिए लगा किसान मेला, जाने जानकारी 

यह भी पढ़ें :-मात्र 7 रुपये देकर रोज पाएं 2GB डेटा, 75 दिन तक भरपूर चलाएं इंटरनेट, जाने नया BSNL Recharge Plans

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कृषि मेला (रबी) का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने किया। इस वर्ष कृषि मेले की थीम फसल अवशेष प्रबंधन रखी गई है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं निजी क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा नई तकनीकों की जानकारी देने के लिए 262 स्टाल लगाए गए हैं। मेले में किसानों को रबी फसलों की उन्नत किस्मों का प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाने के लिए समुचित प्रबंधन किए गए हैं। मेले के शुभारंभ के अवसर पर प्रो. कम्बोज ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक किया।

Kisan Mela News 2024

विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने मेले में सभी का स्वागत करते हुए मेले में दी जाने वाली सुविधाएँ जैसे मिट्टी पानी की जाँच, बीज व पौध तथा कृषि साहित्य की उपलब्धता के साथ नई किस्मों के प्रदर्शन प्लाट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

पहले दिन 22 हजार 500 किसानों ने की शिरकत

मेले में पहले दिन यानि 16 सितंबर के दिन 22 हजार 500 से अधिक किसानों की उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने नए उन्नत बीजों, कृषि विधियों, सिंचाई यंत्रों, कृषि मशीनरी आदि की जानकारी हासिल की। मेले में आगामी रबी फसलों के बीजों के लिए किसानों में भारी उत्साह देखा गया जहाँ किसानों ने गेहूं, जौ, सरसों, चना, मेथी, मसूर, बरसीम, जई तथा मक्का की उन्नत किस्मों के लगभग 1 करोड़ 14 लाख 90 हजार 60 रूपये के बीज खरीदे। मेले में 30 हजार रूपये के कृषि साहित्य की बिक्री हुई। सब्जी व बागवानी फसलों के बीजों की 1 लाख 42 हजार 300 रूपये की बिक्री हुई।

Kisan Mela News 2024: किसानो के लिए उन्नत किस्मों के बीज खरीदने से लेकर कृषि यंत्र खरीदने के लिए लगा किसान मेला, जाने जानकारी 

किसानों ने मेले में मिट्टी व पानी जांच सेवा का लाभ उठाते हुए मिट्टी के 71 तथा पानी के 170 नमूनों की जांच करवाई। किसानों ने विश्वविद्यालय के अनुसंधान फ़ार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई फसलें भी देखीं तथा उनमें प्रयोग की गई प्रौद्योगिकी के साथ – साथ जैविक खेती के बारे में जानकारी हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *