NATIONALभारत

Khan Sir Surrender: खान सर आज नहीं कर पाएंगे सरेंडर, कोर्ट टाइम खत्म; वकील ने कहा – अब अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे

Khan Sir Surrender : पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में मुश्किलों से घिरे फैसल खान उर्फ खान सर ने कोर्ट का रास्ता तय कर लिया है. वो कोर्ट में सरेंडर करेंगे. शनिवार को उनके पटना सिविल कोर्ट पहुंचने की सूचना आई. हालांकि कुछ ही देर में यह जानकारी साफ हो गई कि वो अभी कोर्ट नहीं पहुंचे हैं. शनिवार दोपहर 1.35 तक सामने आई जानकारी के अनुसार खान सर ने अब तक सरेंडर नहीं किया है. कोर्ट का समय समाप्त हो चुका है, ऐसे में आज वे सरेंडर नहीं कर पाएंगे. उनके पास अग्रिम जमानत लेने का विकल्प है. या अगले कार्य दिवस पर सरेंडर कर सकते हैं. अब कोर्ट सोमवार को खुलेगी.अगर खान सर गिरफ्तार नहीं हुए तो सोमवार को सरेंडर कर सकते हैं

मिडिल ईस्ट में युद्ध की आहट तेज! अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें

FIR के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं 

मालूम हो कि FIR के 24 घंटे बाद भी खान सर की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे थे. यह भी सवाल उठ रहे थे कि एफआईआर के खान सर कहां गायब हो गए. वो पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करेंगे. जिसके बाद उनके वकील जमानत की याचिका दाखिल कर सकते हैं.

खान सर के वकील अवरिंद कुमार ने क्या कुछ बताया

खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वार का कहना है, “उनके खिलाफ दर्ज FIR बदले की भावना से की गई कार्रवाई है, क्योंकि उनके स्टाफ ने 2 जून को डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. गार्ड्स ने सुरक्षा के लिए हवा में गोली चलाई थी. इसमें कोई घायल नहीं हुआ था. लेकिन FIR में दिए गए बयान में उनका नाम शामिल कर दिया गया है. यह उन्हें फंसाने और बदनाम करने की कोशिश है. हम अग्रिम ज़मानत के लिए अर्ज़ी दाखिल करेंगे.”

PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले- पेट्रोल-डीजल और NEET पर भी जवाब दें प्रधानमंत्री

खान सर की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर ज्ञानबिंदु कोचिंग ने उठाए थे सवाल

खान सर की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर ज्ञानबिंदु कोचिंग के शिक्षक वरुण ठाकुर ने प्रशासन पर सुस्ती के आरोप लगाए. वरुण ने कहा, “प्रशासन तत्परता नहीं दिखा रहा. रौशन आनन्द की गिरफ्तारी तुरंत हुई, खान सर की गिरफ्तारी में देरी हो रही है. प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करेगा फिर से सड़कों पर उतरेंगे.

गोली चलाओ हम देख लेंगे… खान सर के गार्ड ने दिया है बयान

खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे. उनके गार्ड का दिया हुआ यह बयान उनके खिलाफ केस को मजबूत करता है. इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है.

जांजगीर चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS की पहल पर एक साथ तीन गांवों में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम

रात में 5 बार कोचिंग पर पहुंची पुलिस जीप, जमे रहे स्टूडेंट

जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती रात पुलिस की 5 गाड़ियां अलग-अलग समय पर खान सर की कोचिंग में पहुंची. लेकिन हर समय कोचिंग सेंटर के बाहर स्टूडेंट्स की भीड़ जुटी रही. पुलिस इन छात्रों से वहां से हटने की अपील भी करती रही. लेकिन छात्र रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026