अधिवक्ता संघ चाम्पा द्वारा निर्माणाधीन नवीन न्यायालय भवन का निरीक्षण

चाम्पा : व्यवहार न्यायालय चाम्पा के निर्माणाधीन नवीन न्यायालय भवन का निरीक्षण अधिवक्ता संघ चाम्पा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य की प्रगति, उपलब्ध सुविधाओं एवं अधिवक्ताओं तथा न्यायालयीन कार्य से जुड़े पक्षकारों के लिए प्रस्तावित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता संघ चाम्पा के अध्यक्ष श्री भीमन थवाईत, उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री विजय पटेल, श्री संतोष कुमार सोनी, पूर्व सचिव श्री गणेश श्रीवास सहित अधिवक्ता श्री संजय सोयत्रा एवं श्री राजेश्वर गौरहा उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं ने नवीन न्यायालय भवन के निर्माण कार्य को न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि भवन के पूर्ण होने के पश्चात अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे न्यायिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुगमता आएगी।
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए न्यायालय परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के समुचित विकास पर भी बल दिया।





