खेल

T20 World Cup 2026 भारत में: जानें कौन सा TV चैनल दिखाएगा सभी मैच, रेडियो पर भी मिलेगी हिंदी कमेंट्री

ICC ने जारी किए T20 WC 2026 के ब्रॉडकास्ट डिटेल्स, 20 टीमों के 55 मुकाबले भारत-श्रीलंका में होंगे लाइव टीवी, डिजिटल और रेडियो पर

  • T20 WC 2026: 7 फरवरी – 8 मार्च, भारत और श्रीलंका में।

  • टीमें और मैच: 20 टीमें, कुल 55 मुकाबले।

  • देखें/सुनें: टीवी, डिजिटल और रेडियो पर लाइव।

T20 World Cup 2026 : ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है। ICC ने टूर्नामेंट के सभी ब्रॉडकास्ट डिटेल्स का ऐलान कर दिया है। यह मेगा टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा, जिसमें 20 टीमें कुल 55 मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। क्रिकेट फैंस दुनिया भर में इस टूर्नामेंट का लुत्फ टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और रेडियो के जरिए उठा सकेंगे।

राजधानी के स्कूल में चाकू लहराते नाबालिग छात्रों का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप

भारत में TV पर कहां देखे सकेंगे T20 वर्ल्ड कप?

भारत में T20 वर्ल्ड कप 2026 का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार (JioStar) के जरिए किया जाएगा। टीवी पर फैंस स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क पर सभी मुकाबले लाइव देख सकेंगे। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यानी क्रिकेट फैंस भारत में कहीं पर भी बैठकर TV के साथ-साथ लैपटाप और मोबाइल पर भी वर्ल्ड कप के मैचों का लुत्फ उठा पाएंगे। ICC ने भारत के सभी क्रिकेट फैंस का खास ख्याल रखा है। यही वजह है कि वर्ल्ड कप मैचों के दौरान कमेंट्री कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी।

कई भाषाओं में होगी कमेंट्री

भारत में हर मुकाबला 5 भाषाओं दिखाया जाएगा। इनमें अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ शामिल हैं। इसके साथ ही JioHotstar पर बंगाली, भोजपुरी और हरियाणवी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में भी कमेंट्री का विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि टीम इंडिया के सभी मैच, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मराठी और इंडियन साइन लैंग्वेज में भी JioHotstar पर उपलब्ध होंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस टूर्नामेंट से जुड़ सकें। Star Sports के जरिए यह टूर्नामेंट श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव में भी देखा जा सकेगा, जहां इसके स्थानीय डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के जरिए से लाइव कवरेज उपलब्ध होगी। पहली बार ICC पाकिस्तान के मैचों को उर्दू कमेंट्री के साथ ब्रॉडकास्ट करेगा। T20 WC के दौरान, उर्दू कमेंट्री PTV Home, Myco, Tapmad, Tamasha और Ary Zap पर उपलब्ध होगी।

मोबाइल यूजर्स के लिए खास फीचर्स

मोबाइल पर मैच देखने वालों के लिए JioHotstar एक बार फिर वर्टिकल लाइव फीड लेकर आएगा, जो अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। इसके अलावा दर्शक 360 व्यू और मल्टी-कैम फीचर का भी मजा ले सकेंगे, जिसमें स्टंप कैम, फील्ड व्यू, हीरो कैम और मल्टी-व्यू जैसे अलग-अलग एंगल्स से लाइव मैच देखा जा सकेगा। इतना ही नहीं, PVR–INOX के साथ साझेदारी के तहत देशभर के कई सिनेमाघरों में भी चुनिंदा मुकाबलों की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी।

बिलासपुर पुलिस रेंज में ‘अनुभव QR कोड’ की शुरुआत: अब जनता सीधे IG को दे सकेगी थानों पर फीडबैक

रेडियो पर भी सुन सकेंगे लाइव कमेंट्री

टीवी और डिजिटल के अलावा रेडियो के श्रोताओं के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। ICC मोबाइल ऐप पर दुनियाभर में अंग्रेजी वर्ल्ड-फीड ऑडियो कमेंट्री उपलब्ध होगी। भारत में क्रिकेट फैंस ऑल इंडिया रेडियो यानी AIR पर T20 वर्ल्ड कप के मैचों की लाइव हिंदी कमेंट्री सुन सकेंगे। वहीं, यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में BBC, जबकि ऑस्ट्रेलिया में ABC और SEN रेडियो कवरेज देंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026