Trending

आईएएस ऑफिसर बनने के लिए छत्तीसगढ़ कैडर की ऑफिसर अवनीश शरण के इन बातों का रखें ध्यान,हर हाल में मिलेगी सफलता

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अवनीश शरण ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह युवाओं को प्रेरित करने के लिए अक्सर अपने अनुभव शेयर करते हैं. उनकी खुद की लाइफ स्टोरी भी काफी प्रेरक है .

Home Loan @ 7.45%

यूपीएससी सीएसई 2023 कैलेंडर जारी हो चुका है (UPSC CSE 2023). इस साल 28 मई को यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा होगी. लाखों उम्मीदवार इसकी तैयारी में जुटे होंगे. इस बीच कई आईएएस, आईपीएस अफसरों ने इन युवाओं को प्रेरित करने की कमान संभाल ली है .

आईएएस अवनीश शरण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं (Awanish Sharan IAS Twitter). ट्विटर पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह 2009 बैच के अफसर हैं और फिलहाल छत्तीसगढ़ कैडर में पोस्टेड हैं (Chhattisgarh IAS Officer). वह ट्विटर पर फोटोज़, वीडियोज़ और अपनी कहानी शेयर करते रहते हैं.

IAS की कहानी से लें सबक
आईएएस अवनीश शरण ने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए ट्विटर पर एक कहानी शेयर की है (Success Story). इस लॉन्ग स्टोरी पोस्ट को अब तक 1 लाख 81 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसको 171 यूजर्स ने रीट्वीट किया है और 1874 ने इसे लाइक किया है. इनके अनुभव से सबक लेकर उम्मीदवार अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर सकते हैं.

गलत सलाह देते हैं लोग
अवनीश शरण ने अपने आईएएस बनने का रोचक किस्सा शेयर किया है. अपनी प्रीलिम्स परीक्षा से 15 दिन पहले वह डिनर करके टहल रहे थे. तभी पास में एक ‘वरिष्ठ साथी’ के कमरे में चले गए. अवनीश ने उनसे परीक्षा में पास होने का गुरुमंत्र मांगा. उस वरिष्ठ साथी ने कुछ ऐसी किताबों की तरफ इशारा कर दिया, जिन्हें देखकर अवनीश घबरा गए और उनका आत्मविश्वास डोल गया.

चाचा ने दिखाई राह
तब अवनीश ने अपने चाचा को कॉल कर उनकी सलाह मांगी. उनसे काफी देर तक बात करने के बाद अवनीश का मूड फ्रेश हो गया और फिर प्रीलिम्स परीक्षा तक उन्होंने अपने उस वरिष्ठ साथी से कोई मुलाकात नहीं की. यहां इस बात का उल्लेख करना जरूरी है कि वह वरिष्ठ साथी तब तक 4 बार प्रीलिम्स परीक्षा में फेल हो चुका था.

सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं को खुद पर और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. आखिरी के दिनों में न तो कुछ नया पढ़ें और न ही किसी के बहकावे में आएं.

Also Read:CG News: 45 दिन चला अभियान, माउंट एवरेस्ट फतह कर पर्वतारोही याशी जैन ने रचा इतिहास, चोटी पर फहराया तिरंगा

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *