*टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी से की भेंट*
*हाई स्कूल में विज्ञान टीचर की नियुक्ति की मांग सहित बालक व कन्या शाला टेमर में शौचालय का भी किया मांग

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती जिलान्तर्गत ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी बीते दिनों 20अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी धिकारी से सौजन्य भेंट किया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाघ द्विवेदी से भेंट मुलाकात के दौरान टेमर सरपंच ने उन्हे एक पत्र सौंपा । पत्र मे सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने शास हाईस्कुल टेमर मे विज्ञान शिक्षक की शीघ्र ही नियुक्ति किये जाने की मांग की है। सरपंच श्री सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि उनके गांव टेमर शासकीय हाईस्कूल में विज्ञान शिक्षक के आभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसे लेकर 10 वी कक्षा के विद्यार्थियों की चिंता उन्होंने जायज बताया है । इस मौके पर सरपंच चंद्रकुमार सोनी ने अपने गांव टेमर के शास मिडिल स्कुल मे कन्या शौचालय तथा प्राथ विद्यालय टेमर मे बालक शौचालय की भी मांग जिला शिक्षा अधिकारी से किया।
जिसे शीघ्र ही पूर्ण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सरपंच को आश्वासन दिया गया है। इस अवसर पर सरपंच चंद्रकुमार सोनी के साथ उप सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम पटेल, पंच कुलदीप पटेल भी उपस्थित रहे ।






