NATIONALभारत

Helicopter Crash in Leh: हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद भी नहीं टूटा हौसला, जिंदा बचे अफसरों ने दिखाया विक्ट्री साइन, तस्वीर देख सलाम करेंगे आप

Helicopter Crash in Leh: भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर लेह इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है. हेलीकॉप्टर चला रहे लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी इस हादसे में घायल हुए हैं. उनके साथ बैठे 3 इन्फैंटरी डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल सचिन मेहता भी घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद जवानों की तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो पहाड़ों पर बैठे हैं और विक्ट्री का साइन बनाए हुए हैं. उनका जज्बा देखकर आप भी उन्हें सलाम करेंगे.

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

बंगाल में बकरीद पर सिर्फ 1 दिन की छुट्टी, शुभेंदु अधिकारी ने पलटा ममता सरकार का पुराना फैसला

खतरनाक था हादसा

फोटो में साफ दिख रहा है जवान खतरनाक इलाके में जमीन पर लेटे हुए हैं. तीनों जवान इस हादसे में करिश्माई तरीके से बच गए. जब सभी जवान जमीन पर थे तो मेजर जनरल मेहता ने अपने मोबाइल से सेल्फी ली तो दूर खड़े जवान ने उन्हें विक्ट्री साइन दिखाया. पास में ही चीता हेलीकॉप्टर का मलबा दिख रहा है. वहीं दूर-दूर तीनों जवान दिख रहे हैं.

तीनों अधिकारी सुरक्षित 

सेना ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सेना के तीनों जवान इस हादसे में करिश्माई तरीके से सुरक्षित हैं. सेना ने बताया कि 20 मई को ये हादसा हुआ था जिसकी जानकारी अभी दी जा रही है. सेना ने बताया कि इस हादसे में तीनों अधिकारी घायल हुए हैं लेकिन सुरक्षित हैं. सेना ने बताया कि जनरल ऑफिसर कमांडिंग भी हेलीकॉप्टर में सवार थे. उनके साथ दोनों पायलट भी सुरक्षित हैं.

Drunk Driving Penalty: शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा भारी! कोर्ट ने सुनाई 15 दिन चौराहे पर खड़े रहने की सजा और 15 हजार जुर्माना

जवानों का बचना करिश्मे से कम नहीं 

आम तौर पर ऊंचाई वाले इलाके में हेलीकॉप्टर उड़ाना काफी कठिन माना जाता है. ऐसे में लेह जैसे दुर्गम इलाके में जवानों का सुरक्षित बचना किसी करिश्मे से कम नहीं है. सभी जवान तस्वीरों में बिल्कुल सुरक्षित दिख रहे हैं. उनका इलाज जारी है. हेलीकॉप्टर इस घटना में पूरी तरह टूट गया है. हेलीकॉप्टर के पंखें और सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026