पूर्व पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की गाड़ी पर हमला, गुस्साई भीड़ ने तोड़ दिए कार के कांच, देखें Video

Pakistan News: पाकिस्तान की हालत कंगाल है। राजनीतिक उथल पुथल जारी है। चुनाव की घोषणा के बीच पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ इसी महीने 21 अक्टूबर को अपने वतन लौटने वाले हैं। लेकिन नवाज शरीफ और उनके छोटे भाई और पूर्व पाक पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ पाकिस्तान की आवाम में गुस्सा है। जिस तरह पाकिस्तान कंगाली की हालत में पहुंचा है, राजनीतिक अस्थिरता देश को पीछे ले जा रही है, उसके लिए कहीं न कहीं पाकिस्तान की आवाम इन पूर्व हुक्मरानों को ही जिम्मेदार मानती है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कार पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने गाड़ी के शीशे फोड़ डाले और उन्हें अपशब्द भी कहे।

Home Loan @ 7.45%
लाहौर में हुई शहबाज की गाड़ी पर हमले की घटना

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ की गाड़ी पर गुस्साए लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। यह घटना पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हुई, जिसे कभी उनकी पार्टी का गढ़ माना जाता था। ‘एक्सप्रेस न्यूज’ ने गुरुवार को यह जानकारी दी और बताया कि यह घटना बुधवार देर रात की है, जब  लाहौर में लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज की गाड़ी पर हमला कर दिया और खिड़की के शीशे तोड़ दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके साथ दुर्व्यवहार की भी खबर है।

कार पर हमले के बाद शहबाज शरीफ ने कही ये बात

इसमें कहा गया कि शहबाज शरीफ आगामी चुनावों के सिलसिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से जुड़ने के मकसद से शहर का दौरा कर रहे थे। तभी भीड़ ने उनकी गाड़ी रोक ली और हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि उन्होंने गाड़ी रोकने वाले लोगों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी बातों को ध्यान से सुना। वे सभी अपनी परेशानियां बता रहे थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *