Chhattisgarhछत्तीसगढ
Fire in Patakha-Plastic shop: प्लास्टिक और पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, आसपास के लोग घर छोड़कर भागे

Fire in Patakha-Plastic shop: अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना राम मंदिर रोड की है। यहां मुकेश प्लास्टिक की होलसेल शॉप है। जहां लाखों रुपए के प्लास्टिक के सामानों और पटाखों का भंडारण है।
जनगणना को लेकर सख्त चेतावनी: गलत जानकारी देने पर जा सकते हैं जेल, 1 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे
1 घंटे के अंदर आग ने 2 मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। प्लास्टिक सामान जलने के बाद अब आग से पटाखे जल रहे। धमाकों की आवाज से इलाका गूंज उठा है।
सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 टीमें पहुंच गई है। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है।






