Chhattisgarhछत्तीसगढ

प्यार या साजिश? प्रेमी के घर फंदे से लटकी मिली युवती, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोषी नगर इलाके में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय कविता दास के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवती रविवार रात अपने प्रेमी के घर मिलने गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने उसी घर में फांसी लगा ली।

Home Loan @ 7.45%

UAE की अमेरिका को दो टूक: युद्ध खर्च उठाओ, अन्यथा डॉलर से युआन पर दी शिफ्ट होने की चेतावनी

बता दें कि घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि युवती शादी के लिए दबाव बनाने से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

आसमान में दहशत! फ्लाइट में अचानक मचा हड़कंप, यात्री रोते-चिल्लाते हुए करने लगे भगवान को याद, जानिए पूरा मामला

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026