ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

पत्नी की इस हरकत से तंग आया पति, गला घोंटकर कर दी हत्या; पुलिस को करता रहा गुमराह

धमतरी : सुपेला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटों में सुलझा ली है. महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी. आरोपी ने अपने घर वालों के साथ मिलकर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया. दरअसल, जन्माष्टमी (5 सितंबर) के दिन वीणा उर्फ बबली ठाकुर की आत्महत्या की सूचना भखारा थाना पुलिस को मिली. मौके पर एफएसएल और पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की. गले पर किसी पतली वस्तु या बारीक कपड़े से गला घोंटने जैसे निशान मिले. प्रारंभिक पूछताछ में मृतिका के पति ने बताया था कि खेत से लौटने के बाद वीणा कमरे में गई थी, शाम साढ़े 5 बजे जब वह कमरे में गया तो वह संदिग्ध हालत मे मिली. घरवालों ने इसे दिल का दौरा समझ कर डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया.

Instagram Reel के चक्कर में फंसा युवक, छात्राओं के सामने वीडियो बनाने पर पुलिस ने दी समझाइश

पीएम रिपोर्ट ने खोला राज

पुलिस ने मर्ग जांच शुरू कर परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज किए. जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की प्रकृति मानववध यानी होमीसाइडल पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच का एंगल बदला. मृतिका के पति विवेक ध्रुव उर्फ गोलू को थाना बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की. इस दौरान उसने पूरा राज उगल दिया.

CG News: ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, विधायक के बेटे पर मारपीट का आरोप; सामने आया वीडियो

इस वजह से उतारा मौत के घाट

मृतिका वीणा के पति ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी पर मोबाइल में किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत का शक था. दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर शक था. इसे लेकर विवाद भी हुआ. 4 सितंबर शाम करीब 5 बजे आक्रोश में आकर नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया. घटना के बाद वह घबरा गया था. कानून से बचने के लिए उसने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया.  जुर्म स्वीकारने के बाद पुलिस ने आरोपी पति विवेक ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया. संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की गई. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026