ब्रेकिंग न्यूज – कोरबा सायकल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत एक के बाद एक हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश,किया चक्काजाम
ओमकार यादव
ब्रेकिंग न्यूज – कोरबा सायकल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत
एक के बाद एक हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश,किया चक्काजाम..

कोरबा जिले के सर्वमंगला कनवेरी मार्ग में बीते महज 24 घंटे में तीन हादसे हो गए,जिसमें बीती रात को सोनपुरी पुल के पास दो मवेशियों की मौत,तड़के सुबह सर्वमंगला पार्क और मुख्य मांगदो भारी वाहन क्षतिग्रस्त और अब एक व्यक्ति की मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की शाम लगभग 7 बजे सुरेंद्र सिंह कंवर रोजी मजदूरी कर खेरभावना से अपने घर कनवेरी जा रहा था,इस दौरान पीछे से आ रही कार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी,जिससे वे सायकल सहित कार के नीचे आ गए। बताया जा रहा है कि कार सवार ने कार रोकने के बजाय कार भगा दी जिससे सायकल सवार कई मीटर सड़क पर ही फिसलता रहा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार कार सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी जा रही है। इस मार्ग पर हो रहे लगातार हादसों की मुख्य वजह रफ्तार और अंधेरा है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी है।






