*नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर ने ‘राठौर समाज सक्ती ईकाई’ के नई कार्यकारिणी को दी बधाई*
*राठौर समाज सक्ती ईकाई की नई कार्यकारिणी गठित, नवधा राम राठौर बने अध्यक्ष*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती:: नगर कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष राकेश राठौर ने राठौर समाज सक्ती ईकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष नवधा राठौर सहित उनकी पूरी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है। साथ ही श्री राठौर ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के कुशल नेतृत्व में राठौर समाज विकास के पथ पर अग्रसर होगा। विदित हो कि बीते दिनों सक्ती नगर स्थित आफिसर कालोनी में राठौर समाज सक्ती ईकाई की बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में राठौर समाज सक्ती ईकाई के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से केन्द्रीय राठौर समाज के पूर्व महासचिव रहे राजेन्द्र राठौर व महेंद्र राठौर उपस्थित रहे। जिनकी मौजूदगी में समाज के प्रबुद्धजनों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य नवधा राठौर को अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस क्रम में रमेश राठौर को उपाध्यक्ष, जीवेन्द राठौर को सचिव तथा देवेन्द राठौर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस विशेष सामाजिक बैठक में जय प्रकाश राठौर, दुर्गा राठौर, तुलसी राठौर, हिम्मत राठौर, श्याम राठौर , संतोष राठौर, प्रेम राठौर, सुरेन्द्र राठौर, गौरीशंकर राठौर तथा मनमोहन राठौर सहित सक्ती क्षेत्र से सामाजिक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इधर नये अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्राचार्य नवधा राठौर ने समाज के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाने की बात कही है।






