छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति परीक्षा की बदली गई तारीख, जानें अब कब होगा एग्जाम

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) की निर्धारित तारीख में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे 3 जनवरी 2027 को कराने का निर्णय लिया गया है।
मंडल ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है, जबकि परीक्षा का समय और निर्धारित परीक्षा केंद्र पहले की तरह ही रहेंगे। इन व्यवस्थाओं में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।
Chhattisgarh News: स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, हादसे के बाद मची चीख-पुकार
CTET परीक्षा के चलते बदली तारीख
परीक्षा की तारीख बदलने की मुख्य वजह केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12 और 13 दिसंबर 2026 को CTET परीक्षा आयोजित करने की तारीख निर्धारित की थी। छत्तीसगढ़ के कई परीक्षा केंद्रों पर भी यह परीक्षा होनी थी।
दोनों परीक्षाओं की तारीखों में टकराव की स्थिति बनने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने NMMSE परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
अब इस तारीख को होगी परीक्षा
नए आदेश के मुताबिक, NMMSE परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय और केंद्र पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित तारीख के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें और परीक्षा से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में एक और निलंबन, हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद सरकार ने की बड़ी कार्रवाई






