ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Divyangjan Loan Scheme: दिव्यांगजनों के लिए बड़ी सौगात! छत्तीसगढ़ सरकार देगी 50 लाख तक का लोन, बेहद कम ब्याज पर मिलेगा लाभ

Divyangjan Loan Scheme: छत्तीसगढ़ सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल कर रही है। दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की बैठक में बताया गया कि लाभार्थियों को रियायती ब्याज दरों पर ऋण, सब्सिडी और व्यवसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। राज्य सरकार की योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को 50 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

बाघ के खाल की तस्करी का भंडाफोड़! वन विभाग की रेड में तीन आरोपी गिरफ्तार

कम ब्याज दर पर मिलेगा ऋण

बैठक को संबोधित करते हुए लोकेश कावड़िया ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध करा रही है। इसके तहत 50 हजार रुपये तक का ऋण 5 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा। इसके अलावा, 5 लाख रुपये तक के ऋण पर 6 प्रतिशत और 10 लाख रुपये तक के ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज निर्धारित किया गया है। परियोजना की आवश्यकता के अनुसार अधिकतम 50 लाख रुपये तक का ऋण भी स्वीकृत किया जा सकता है।

समय पर भुगतान करने वालों को मिलेगा लाभ

सरकार ने ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान भी किए हैं। समय पर किस्त जमा करने वाले लाभार्थियों को 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ऋण की अदायगी को आसान बनाने के लिए प्रतिदिन 100 रुपये की दैनिक किस्त भुगतान प्रणाली भी शुरू की गई है, जिससे छोटे व्यवसाय करने वाले हितग्राहियों को राहत मिल सके।

प्रशिक्षण और मार्केटिंग में भी मिलेगा सहयोग

दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक पंकज वर्मा ने बताया कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को सफल उद्यमी बनाना है। इसके लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें डिजिटल मार्केटिंग, वित्तीय प्रबंधन और व्यवसाय संचालन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही, हितग्राहियों के उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों के साथ एमओयू भी किए गए हैं।

कोरबा – संपूर्ण सावन माह में कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु चाय-पानी एवं हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ

दिव्यांग उत्पादों के लिए बनेंगे विशेष शोरूम

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि रायपुर में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष शोरूम और आउटलेट तैयार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान दृष्टिबाधित और अन्य दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए हर्बल साबुन, मालाएं और हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026