विद्यार्थियों को छाता वितरण, लायंस क्लब चांपा की सराहनीय पहल

लायंस क्लब चांपा के सामान्य सभा एवं संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तावित विषय पर निर्णय पारित करने हुवे कदंब चौक चांपा स्थित तिलकराम बुन्दराम देवांगन शासकीय माध्यमिक शाला में कक्षा पहली से आठवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को मानसून में होने वाले बारिश से बचाव हेतु छाता का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के जनभागीदार समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार देवांगन एवं प्राचार्य राजेंद्र जायसवाल एवं शिक्षकों ने लायन सदस्यों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया । सर्व प्रथम लायंस क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता के साथ सभी सदस्यों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की । स्वागत भाषण कृष्ण कुमार देवांगन द्वारा किया गया पश्चात पूर्व प्रांतपाल लायन डॉ व्ही के अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुवे उन्हें मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई करते हुवे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया ।
लायंस क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता ने अपने उद्बोधन में सभी को लायंस क्लब चांपा का संक्षिप्त परिचय देते हुवे बताया कि चांपा शहर में लायंस क्लब पिछले 65 वर्षों से अपनी सेवा जरूरत मंदो को देते आ रहा है, लायंस क्लब द्वारा स्थाई गतिविधि के रूप में लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल संचालित है जिसमें 1500 विद्यार्थि अध्ययनरत है । लायंस क्लब के द्वारा सेवा कार्य निरंतर किया जाता है ।
उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया । अवसर पर लायंस क्लब से लायन विनोद कुमार अग्रवाल, लायन बैजनाथ देवांगन, MJF लायन डॉ संतोष कुमार अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन , लायन राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, लायन वासुदेव चंद देवांगन सचिव, लायन रामप्रपन्न देवांगन चेयरमैन लायंस एजुकेशनल सोसायटी, लायन डॉ के पी राठौर वाइस चेयरमैन, लायन डॉ वाई के शर्मा, लायन नारायण सोनी, लायन मोहनलाल गुलाबानी , लायन एम के पारीक , लायन नेहरू देवांगन, लायन खूबचंद देवांगन उपस्थित थे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।






