ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALअपराधभारत

Ketan Agarwal Murder Case: क्या सिया और चेतन ने छिपकर की थी शादी? WhatsApp चैट ने खोले कई राज, पुलिस करेगी कोर्ट में पेश

Ketan Agarwal murder case: पुणे के लोहागढ़ केतन अग्रवाल केस में नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सिया और चेतन चार महीने पहले ही गुपचुप शादी कर चुके थे.आरोपियों के मोबाइल फोन की व्हाट्सऐप चैट खंगालने पर मिले सबूतों के आधार पर ये बड़ा दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि केतन से सगाई के बाद ये सीक्रेट शादी हुई थी. इस मामले में 16 जुलाई को पुणे कोर्ट में आरोपियों को पेश किया जाएगा, तब पुलिस तमाम तबूतों को अदालत के सामने रखेगी. सूत्रों के मुताबिक- पुणे पुलिस उन दावों की जांच कर रही है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी 4 महीने पहले स्थानीय रजिस्ट्रार कार्यालय में गुपचुप तरीके से शादी कर चुके थे.

Chhattisgarh: उफनते नाले में बही बिजली विभाग की पिकअप, 3 कर्मचारियों ने तैरकर बचाई जान, एक लापता

कॉलेज के दो दोस्तों से हो रही है इस मामले में पूछताछ

इसे लेकर सिया के कॉलेज के दो दोस्तों से पूछताछ शुरू हो चुकी है, जिन्होंने कथित तौर पर इस सीक्रेट शादी में विवाह के दस्तावेजों पर साइन किए थे. इसके साथ ही टेक्नीकल टीमें  इंस्टाग्राम अकाउंट से हटाई तस्वीरों को भी दोबारा प्राप्त करने का प्रयास कर रही हैं. इसमें कथित तौर पर सिया और चेतन को एकदूसरे को शादी की माला पहने हुए दिखाया गया था. जांचकर्ताओं को संदेह है कि हत्या की साजिश को जल्दबाजी में अंजाम दिया गया, क्योंकि केतन का परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग बुक करने के लिए सिया का पहचान पत्र मांग रहा था. पुलिस बैंक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है कि क्या गुप्त शादी के पब्लिक नोटिस से बचने के लिए चेतन ने बिचौलिए को दिए थे पैसे?

सिया और चेतन पर हैं केतन की हत्या के आरोप

बता दें कि पुणे की एक अदालत ने 25 साल के रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के केस में सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सिया और चेतन पर आरोप हैं कि उन्होंने 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले में एक चट्टान ने धक्का देकर केतन की हत्या की. केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में उदयपुर में होने वाली थी.

Bangladesh NCP Rally Blast: बांग्लादेश की राजधानी ढाका दहली, रैली के बीच बम ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; कई लोग घायल

सिया ने सहेली से कहा था- ये शादी नहीं होने वाली

बता दें कि इस मामले में जांच के दौरान सिया गोयल का अपनी सहली से किया गया स्नैपचैट भी सामने आया जिसमें उसने लिखा था कि केतन से मेरी शादी नहीं होने वाली. ये मैसेज उसने मई में भेजा था जो कि केतन की कथित हत्या से कुछ सप्ताह पहले का है. दरअसल, सिया ने अपनी सहेली से नवंबर में उदयपुर में होने वाली अपनी शादी की टिकट बुकिंग के लिए अपनी दोस्त का आधार कार्ड भेजने को कहा था, लेकिन साथ ही ये भी लिखा था कि शादी के टिकट के लिए अपने आधार कार्ड के दोनों ओर की फोटो भेज दो, वैसे भी ये शादी नहीं होने वाली, लेकिन फिर भी भेज दो.पुलिस अधिकारी के मुताबिक- केतन के परिवार ने नवंबर में होने वाली शादी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी. रिश्तेदारों की यात्रा का इंतजाम शुरू कर दिया था और इसके लिए गोयल परिवार से मेहमानों के नाम और आधार कार्ड का विवरण मांगा गया था.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026