नही रहे रोहित सर,वेंटिलेटर पर हार गए जिंदगी की जंग, इलाज के लिए सैकड़ों लोगों ने की थी मदद…

Om Gavel -9300194100

कोरबाजिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर डीएवी पब्लिक स्कूल में बतौर क्लर्क के पद पर पदस्थ रोहित कुमार सिंह बीते एक महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे जिनका राजस्थान के जयपुर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था बताया जा रहा है कि उनके पेनक्रियाज में इन्फेक्शन की वजह से वे गंभीर अवस्था में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। डॉक्टर ने उनके इलाज के लिए 30 लाख रुपए खर्च बताया था,इतनी राशि नही होने पर पत्नी ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी,सैकड़ों लोगों ने यथा शक्ति मदद भी की थी,परंतु इन्फेक्शन इतना बढ़ गया था की उनकी जान नही बच पाई।आज शुक्रवार को दोपहर लगभग १२ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सरल सहज व्यक्तित्व के धनी रोहित सर के चले जाने की इस दुखद खबर से कुसमुंडा क्षेत्र में शोक की लहर है। हम भी अपने चैनल के माध्यम से रोहित सर को श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *