Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Mausam Update: छत्तीसगढ़ में ठंड की रफ्तार धीमी! अगले 5 दिन तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव, अंबिकापुर सबसे ठंडा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, बारिश को लेकर भी फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राजधानी रायपुर में रविवार 15 नवंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दीपा सागर आत्महत्या के बाद उपजे विवाद पर छलका पूर्व विधायक संतोष बाफना का दर्द

दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान, अंबिकापुर सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों तक तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं होगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र

इधर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। 14 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक यह सिस्टम इसी क्षेत्र में बना हुआ था। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। अगले 24 घंटों में इसके अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके बाद 16 नवंबर की शाम तक दक्षिणी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है।

Bigg Boss 20: स्काउट ने घर में मुंडवाया सिर, गौहर खान और पवित्रा पुनिया ने लव गिल को लगाई फटकार

छत्तीसगढ़ में कोई मौसम अलर्ट नहीं

बंगाल की खाड़ी में मौसमी गतिविधियां तेज होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में फिलहाल इसका कोई खास प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में अगले दिन भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026