छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के शहीद हुवे सपूत के परिजनो से मिलने पहुंचे

रिपोर्टर - महेन्द्र कर्ष

सक्ती : विगत दिवस बुधवार को नारायणपुर जिले में हुवे आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद हुवे सपूत श्री कमलेश साहू के परिजनों से मिलने आज छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने शहीद के पिता से गले लगकर सांत्वना व्यक्त की। श्री कमलेश साहू के शहादत की खबर से हसौद क्षेत्र सहित पूरे सक्ती जिले में शोक की लहर व्याप्त है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे और शहीद के पिता श्री मुंगेश्वर साहू, माता श्रीमती तारा देवी साहू, पत्नी श्रीमती वृंदाबाई साहू समेत शहीद की बड़ी बहन श्रीमती कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई श्री यशवंत साहू सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

लाडली बहनों के लिए आई बड़ी खुशखबरी नए मुख्यमंत्री के बनते ही तीसरे चरण के लिए आवेदन किये जायेगे शुरू

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के शहीद हुवे सपूत के परिजनो से मिलने पहुंचे

साथ ही ईश्वर से दुख की इस घड़ी में शहीद के परिजनों को इस दर्द को सहने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शहीद श्री कमलेश साहू आदम्य साहस का परिचय देते हुवे वीरगति को प्राप्त हुवे है, उनकी शहादत को नमन है। इसके साथ ही विधायक श्री केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, श्री कृष्ण कांत चंद्रा, श्री निर्मल सिंहा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला सक्ती की कलेक्टर श्रीमती नूपुर ‌राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Also Read:- Bajrangi Bhaijaan ki Munni : 8 साल बाद बजरंगी भाईजान की मुन्नी दिखती है बेहद सुंदर,अपनी खूबसूरती और क्यूटनेश से जीत रही फैंस का दिल
Show More

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *