ChhattisgarhCrimeRaipur

CHHATTISGARH- झंडा विवाद पर भीड़ हुई हिंसक…… कवर्धा में बवाल… SP-ASP घायल… SP की अंगुली, तो ASP का टूटा हाथ… निरीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी जख्मी… भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला….. पढ़े पूरी खबर

INN24NEWS :कवर्धा में एक समाज के लोगों ने झंडे का अपमान करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। कवर्धा जिले में गोंडवाना समाज के झंडा के अपमान पर भीड हिंसक हो गयी। बेकाबू भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई की है। उग्र भीड़ ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। झड़प में एसपी लाल उमैद सिंह की अंगुली टूट गयी है, वहीं एएसपी का हाथ टूट गया है।

टीआई का सर फूट गया है। एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी मनीषा ठाकुर, सीएसपी सहित दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा कवर्धा पहुंच गए हैं। सैकड़ों की संख्या में गोंडवाना समाज के लोग झंडे का अपमान करने वाले दुर्गे भगत की गिरफ्तारी को लेकर ग्राम हरमो पहुंचे थे। यहां पर पहले से ही कवर्धा पुलिस बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मौजूद थी
इस दौरान पुलिस को देखकर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना में एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर, सीएसपी, टीआई सहित दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों के हमले में एसपी की अंगुली टूट गई। एडिशनल एसपी के हाथ में फ्रैक्चर की जानकारी सामने आ रही है। इसी तरह कई और पुलिसकर्मी भी झड़प में घायल हो गए हैं।
आईजी आनंद छाबड़ा ने कहा की स्थिति शांतिपूर्ण हैं। हमारे कुछ पुलिस अफसरों को चोट आयी है, कुछ पुलिसकर्मी घायल हैं। पुलिस बहुत ही संयम के साथ काम किया। अभी सारी स्थिति सामान्य हैं। पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। हमारे एसपी भी मौके पर हैं। कुल मिलाकर स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button