कोरबा – कुख्यात अपराधी धरम सिंह राजपूत और राजा खान पुलिस गिरफ्त में
राजू सैनी की खबर

कोरबा – कुख्यात अपराधी धरम सिंह राजपूत और राजा खान पुलिस गिरफ्त में
कोरबा बाँकी मोंगरा थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी धरम सिंह राजपूत को पुलिस ने उसके साथी राजा खान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। धरम सिंह राजपूत पर बाँकी मोंगरा के साथ साथ आस पास के थाना क्षेत्रों में लूटपाट, गोलीकांड, कबाड़ चोरी, डीजल चोरी, कोयला चोरी, डकैती, मारपीट जैसे कई दर्जन अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं।
जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग के बाँकी मोंगरा एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 40 से 45 लाख रुपये मूल्य का लोहे का सामान चोरी किया गया था। इस मामले में धरम सिंह राजपूत, राजा खान निवासी कुसमुंडा तथा उनके अन्य साथियों की पुलिस और विभाग द्वारा तलाश की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए लोहे को आरोपियों द्वारा अकलतरा क्षेत्र में खपाने की कोशिश की गई थी। बिक्री नहीं होने पर सामान को नहर में छिपा दिया गया था। बाद में अकलतरा पुलिस ने उक्त सामान को बरामद कर जब्त कर लिया। फिलहाल मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।






