Chhattisgarhछत्तीसगढ

CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आपत्ति

CGPSC ADPO Exam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह विभाग के अंतर्गत आयोजित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026 के मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। आयोग ने 28 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल आंसर की अपलोड की है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने प्रश्नपत्र के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और किसी उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

जमशेदपुर फायरिंग के बाद मचा हड़कंप, चार शूटर छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नाकेबंदी में पकड़े गए

अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

20 सितंबर को हुई थी परीक्षा

CGPSC द्वारा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026 का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया गया था। यह परीक्षा विज्ञापन क्रमांक 03/2026 के तहत कुल 15 पदों के लिए आयोजित हुई थी। परीक्षा के लिए राज्य के 5 जिलों में 21 केंद्र बनाए गए थे।

मॉडल उत्तर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच करने और आवश्यक होने पर प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है।

इस प्रक्रिया से दर्ज करें आपत्ति

दावा-आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को CGPSC की वेबसाइट के Activity Section में जाकर Objection Filing विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी को परीक्षा का नाम, प्रश्नपत्र, सेट और प्रश्न क्रमांक चुनना होगा।

इसके बाद आपत्ति का प्रकार चयन कर उसका कारण स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा। आपत्ति के समर्थन में संबंधित दस्तावेजों को प्रश्नवार PDF फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य होगा।

इन मामलों में कर सकते हैं आपत्ति

अभ्यर्थी मॉडल उत्तर को लेकर इन आधारों पर दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं—

  • सभी उत्तर विकल्प गलत होने की स्थिति में
  • आयोग द्वारा जारी उत्तर विकल्प गलत होने पर
  • एक से अधिक उत्तर विकल्प सही होने पर
  • प्रश्न गलत होने पर
  • प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर होने पर
  • हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद में तथ्यात्मक अंतर होने पर

आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थियों को उचित कारण और प्रमाण उपलब्ध कराना होगा।

Korba News: ‘बाघा’ की सूंघने की क्षमता से खुला महिला हत्याकांड का राज, 500 मीटर पीछा कर आरोपी तक पहुंची पुलिस

प्रति प्रश्न 50 रुपये लगेगा शुल्क

CGPSC ने मॉडल उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। बैंक या अन्य सेवा शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी को स्वयं करना होगा।

आयोग के अनुसार, सफल शुल्क भुगतान के बाद उसी प्रश्न पर दोबारा आपत्ति दर्ज करने का अवसर नहीं मिलेगा। वहीं, ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन या दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

CGPSC ने यह भी कहा है कि गलत प्रश्नपत्र सेट दर्ज करने, शुल्क भुगतान पूरा नहीं होने या निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर आपत्ति स्वतः निरस्त की जा सकती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026