AAj Tak Ki khabarChhattisgarhTaza Khabar

CG Weather Update: रायपुर-बिलासपुर संभाग के इन जिलों में बरसेंगे बादल, यहां चलेगी तेज हवाएं, पारा 7 डिग्री गिरा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। समुद्र तल से आ रही नमी की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। इससे प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। आज शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। नम वातावरण होने की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।





मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 24 घंटे में दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे छत्तीसगढ़ के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से रायलसीमा और उसे सटे उत्तरी तमिलनाडु पर चक्रवती परिसंचरण होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। इससे प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। यही वजह है कि प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश की स्थिति बनी हुई है।

आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के चार संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जशपुर, गरियाबंद, धमतरी और रायगढ़ में बारिश के आसार हैं। साथ ही बस्तर संभाग के एक दो जिलों में हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां जारी रहने से प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इससे लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। साथ ही अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

CG Weather Update: रायपुर-बिलासपुर संभाग के इन जिलों में बरसेंगे बादल, यहां चलेगी तेज हवाएं, पारा 7 डिग्री गिरा

प्रदेश में नम वातावरण होने के कारण अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रायपुर और बिलासपुर में अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट हुई है। इसके साथ ही सात जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *