Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Job Fair: रायपुर में 3 दिन का मेगा रोजगार मेला, 15,000 पदों पर सीधी भर्ती; पहली बार एडमिट कार्ड से एंट्री

29 से 31 जनवरी तक राजधानी रायपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं को निजी कंपनियों में सीधे नौकरी पाने का अवसर मिलेगा, एडमिट कार्ड आधारित प्रवेश व्यवस्था पहली बार लागू।

• रायपुर में 29 जनवरी से 3 दिवसीय रोजगार मेला
• 15,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती का मौका
• एडमिट कार्ड से प्रवेश, पहली बार नई व्यवस्था

CG Job Fair: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। राजधानी रायपुर में 29 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से 15 हजार से अधिक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिससे हजारों युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार रोजगार मेले में प्रवेश एडमिट कार्ड के जरिए दिया जाएगा। यह व्यवस्था प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर लागू की जा रही है, ताकि प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी रहे। रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह मेला एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

कोरबा – अमरजीत सिंह को यूथ आईकन से किया गया सम्मानित, मां तुझे सलाम कार्यक्रम में मिला सम्मान

अब तक रोजगार मेलों में अव्यवस्था और भारी भीड़ की तस्वीरें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार पूरा आयोजन डिजिटल, व्यवस्थित और पारदर्शी होगा। केवल वही अभ्यर्थी मेले में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है।

एडमिट कार्ड से मिलेगी एंट्री

रोजगार विभाग के अनुसार, सभी पंजीकृत आवेदकों को प्रवेश पत्र  जारी किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी जब ई-रोजगार पोर्टल या एप पर अपनी योग्यता और पसंदीदा कंपनी का चयन करेंगे, तो उन्हें यह जानकारी मिल जाएगी कि इंटरव्यू किस दिन, किस समय और किस कक्ष में होगा। इससे युवाओं को भटकना नहीं पड़ेगा और चयन प्रक्रिया तेज होगी।

कोरबा में नगर सेना जवानों का हंगामा, साथी की आत्महत्या कोशिश के बाद जिला सेनानी के खिलाफ मोर्चा

56 हजार से ज्यादा युवाओं ने कराया पंजीकरण

इस रोजगार महाकुंभ को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 20 जनवरी तक कुल 56,608 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिलासपुर सबसे आगे रहा, जहां से 5,211 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद दुर्ग जिले से 4,142 और राजधानी रायपुर से 4,092 युवाओं ने रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026