ChhattisgarhNATIONALछत्तीसगढभारत

SIR के बाद छूटे और नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उन राज्यों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है, जहां मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा हो चुका है। अभियान के तहत मतदाता सूची से छूटे लोगों के साथ-साथ पहली बार मतदान करने वाले और युवा मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदाता पंजीकरण एक सतत प्रक्रिया है। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या किसी कारण से सूची से हट गया है, वे पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग के मुताबिक, विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे मतदाताओं की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल होने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

इसके लिए आयोग ने 1 अक्टूबर को सभी संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को निर्देश जारी किए हैं। बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) को मौजूदा मतदाता सूची की तुलना SIR से पहले की मतदाता सूची से करने को कहा गया है।

BLO उन मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिनके नाम पहले की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं हैं। इसके साथ ही पहली बार मतदान करने वाले पात्र युवा मतदाताओं की भी पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

लायंस क्लब चांपा द्वारा सेवा सप्ताह के पहले दिन गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान और संगोष्ठी का आयोजन

SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर विपक्षी दलों और कुछ नागरिक समाज संगठनों की ओर से सवाल उठाए गए हैं। इसी पृष्ठभूमि में चुनाव आयोग का यह विशेष अभियान छूटे हुए और नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर केंद्रित है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026