लायंस क्लब चांपा द्वारा सेवा सप्ताह के पहले दिन गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान और संगोष्ठी का आयोजन

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C की इकाई लायंस क्लब चांपा ने सेवा साप्ताह के प्रथम दिवस में गांधी जी एवं शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर लायन भवन चाम्पा में समारोह आयोजित कर उनके तेलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया । महात्मा गांधी के सिद्धांत के अनुरूप स्वच्छता अभियान के तहत शासकीय बिसाहू दास महंत चिकित्सालय में सफाई कर आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया ।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित लायन सदस्यों ने देश की आजादी में गांधी जी के योगदान पर विस्तार से चर्चा की और सत्य मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष एमजेएफ संतोष कुमार सोनी, अधिवक्ता जोन चेयरपर्सन प्रेरणा 27, रीजन चेयरपर्सन राजेश अग्रवाल, बैजनाथ देवांगन चेयरमेन रामप्रपन्न देवांगन, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एम जे एफ डॉ संतोष कुमार अग्रवाल, वाइस चेयरमैन डॉ के पी राठौर, सचिव सुरेश अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन विनोद कुमार अग्रवाल, सचिव वासुदेव चंद देवांगन, एमजेएफ नंद कुमार देवांगन, नेहरू देवांगन, रमेश देवांगन , डॉ जी पी दुबे, सहयोगी पुरन लाल बरेठ, सुरेन्द्र इत्यादि लोग उपस्थित थे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।





