ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

कोरबा में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

सतपाल सिंह

कोरबा में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

Noor suzuki korba

कोरबा। जिले के कुसमुण्डा क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आदर्श नगर कुसमुण्डा निवासी शुभम साहू ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर भरत लखवानी पर करीब 19 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।

पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुभम साहू के अलावा इसी प्रकार से और दर्जनों लोगों से करोड़ो रुपयों की ठगी की गई है,सभी ने मिलकर सम्बंधित थाने में शिकायत भी की गई थी पर बाद में आना कहकर उन्हें टालमटोल किया गया है। इस खबर के बाद आने वाले समय में वे भी इस तरह से पुलिस अधीक्षक से सीधे शिकायत का मन बना रहे हैं।

शिकायत के अनुसार, शुभम साहू का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले भरत लखवानी अप्रैल 2025 में उनके घर आए और कोरबा के घंटाघर के पास अपनी कंपनी होने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि वे लोगों का पैसा शेयर मार्केट में निवेश कराते हैं और निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिलाते हैं।

प्रार्थी के अनुसार, लगातार संपर्क और भरोसा दिलाने के बाद 7 अप्रैल 2025 को भरत लखवानी ने उनके घर पर 2 लाख 20 हजार रुपये नकद लिए। आरोप है कि शुरुआत में कुछ राशि ब्याज के रूप में वापस की गई, जिससे उनका भरोसा और बढ़ गया।

इसके बाद कथित तौर पर भरत लखवानी के कहने पर शुभम साहू ने अपने परिचितों और दोस्तों से भी निवेश के लिए रकम एकत्र कर उन्हें दी। शिकायत में कई लोगों से नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम लिए जाने का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच कुल 19 लाख 50 हजार रुपये का लेन-देन किया गया।

शुभम साहू का यह भी आरोप है कि निवेश के नाम पर उनका बैंक खाता नंबर लेकर उसका पिन भी आरोपी के पास रहता था, जिसके माध्यम से खाते से कई लेन-देन किए गए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, बाद में उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी ने कोरबा स्थित अपना कार्यालय बंद कर दिया है। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी कथित रूप से लगातार टालमटोल करता रहा और कभी लोन लेकर तो कभी नकद रकम लौटाने का आश्वासन देता रहा।

वर्तमान में शिकायतकर्ता का आरोप है कि भरत लखवानी फोन नहीं उठा रहा है और कुसमुण्डा स्थित अपने घर में भी नहीं मिलता है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने पर भी उसके  के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

पीड़ित शुभम साहू ने पुलिस अधीक्षक, कोरबा से मामले की जांच कर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी की गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन और उसमें लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस जांच और आरोपी का पक्ष सामने आना शेष है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026