NATIONAL

Anti Naxal Operation में बड़ी कामयाबी, राजधानी के नजदीक नक्सली कैंप को किया निष्क्रिय

Anti Naxal Operation in Gariaband: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सली (Naxalite) एक बार फिर से लामबंद होने की फिराक में है. इसी सिलसिले में राजधानी रायपुर (Raipur) के नजदीक गरियाबंद (Gariaband) के मैनपुर क्षेत्र के पंडरीपानी और सिकासेर के घने जंगलों में डेरा जमाना शुरू कर दिया है. यह इलाका आमतौर पर जंगल की शांति और पहाड़ी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, लेकिन इसी खामोशी का फायदा उठाकर नक्सली एक बड़ा विस्फोटक खेल रच रहे थे. हालांकि, वक्त रहते सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया.

Home Loan @ 7.45%

Chhattisgarh : प्रदेशभर के स्कूल सफाई कर्मचारी 17 अगस्त को रायपुर में जुटेंगे, दिल्ली में धरना की तैयारी

दरअसल, 12 अगस्त की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस और D/62 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान जवान ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों और घने झुरमुट से होते हुए जवान उस जगह पहुंचे, जहां एक बैंगनी तिरपाल पर विस्फोटक और दूसरे उपकरण सलीके से रखे हुए थे. बरामद सामान में 6 नए प्रेशर कुकर, आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, मेडिकल किट, इंजेक्शन, बैंडेज और पोस्टर प्रिंटिंग का उपकरण शामिल था.

CG पुलिस भर्ती 2025: अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, परीक्षा की तारीख 14 सितंबर तय

धमकी वाले पोस्टर भी किए गए थे जारी

जांच में सामने आया कि नक्सली इस सामग्री का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को निशाना बनाने और ग्रामीणों में डर का माहौल फैलाने के लिए करने वाले थे. हाल ही में इस इलाके में नक्सली पोस्टर और बैनर देखे गए थे, जिनमें सुरक्षा बलों के खिलाफ धमकियां दी गई थीं.

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया है. साथ ही सुरक्षाबलों की ओर से दावा किया गया है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी योजना ध्वस्त हो गई है. साथ ही, ग्रामीणों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026